Contact for Advertisement 9919916171

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 22/10/2026 05:18:09 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 22/10/2026 05:18:09 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस पहल से लोगों को सरकारी कामकाज के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और उनके समय व श्रम की बचत हो रही है।

विस्तार

इसी क्रम में विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम साल्ही निवासी अमर सिंह ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया। पात्रता की पुष्टि होने पर अमर सिंह का जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।

अमर सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के कार्यों के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से प्रक्रिया काफी सरल हो गई है। उन्होंने कहा कि कम समय में प्रमाणपत्र मिलने से उन्हें सुविधा मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु जैसी जनहितकारी पहल का उद्देश्य नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। इससे सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता को बढ़ावा मिल रहा है, साथ ही आम नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Featured News