Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: गृहणी से लखपति बनीं सीता जायसवाल, इंदिरा स्वयं सहायता समूह से शुरूआत

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 09/03/2026 12:50:10 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 09/03/2026 12:50:10 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर ग्राम करवां में निवासरत श्रीमती सीता जायसवाल आज लखपति दीदी बन गई है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर ग्राम करवां में निवासरत श्रीमती सीता जायसवाल आज लखपति दीदी बन गई है। गृहणी से उनका यहां तक का सफर बड़ा ही दिलचस्प है। उन्होने बताया कि 10 गृहणीयों ने आपस में मिलकर इंदिरा स्वयं सहायता समूह की स्थापना की और इस समूह के माध्यम से धन का संचय करना शुरू किया। समूह के महिलाओं द्वारा प्रतिमाह 50 रूपये की राशि जमा की जाती थी। छः महिने लगातार राशि एकत्रित करने पर 3,000 हजार की राशि को श्रीमती सीता जायसवाल ने उद्यम हेतु, समूह ऋण लेकर प्राप्त किया, उनके द्वारा इस राशि से सिलाई मशीन का क्रय किया गया। शुरूआत धीमी थी, परंतु उनके सिलाई मशीन का कार्य चल निकला। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधारं आया। 

 

इसके साथ ही इंदिरा स्वयं सहायता समूह भी स्थापित होती गई। समूह दीदियां समूह की अर्जित आय से ऋण लेकर व्यक्तिगत उद्यम स्थापित करती जा रही थी। श्रीमती सीता जायसवाल ने भी आचार, चना मुर्रा, मछली पालन, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक दवा जैसी गतिविधियों को अपने कामो में जोड़ा। जिसके सुखद परिणाम उन्हे निकट भविष्य में प्राप्त हुए, आज उनकी खुद की किराना दुकान है। उनकी दुकान से ही मध्यान भोजन के लिए समूह कि दीदियां समान खरीदती है। इसके साथ ही आस पड़ोस के लोग भी नियमित उनके दुकान से समान खरीदते है। आज दुकान से ही उनकी शुद्ध आय लगभग 30,000 रूपये प्रतिमाह हैं। इसके साथ ही अन्य कार्य से भी आमदनी हो रही है।