Contact for Advertisement 9919916171


Road Accident: तेज़ रफ्तार ट्रक ने माँ-बेटी की जान ली, पिता गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Yasoda , Date: 19/02/2026 12:55:10 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 19/02/2026 12:55:10 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ़्तार  ट्रक से एक घर की खुशिया छीन ली।

विस्तार

छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ़्तार  ट्रक से एक घर की खुशिया छीन ली। घटना में माँ और उसकी 6 महीने की बेटी की मौत हो गई और पिता की जान बच गई। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी के साथ शिवरात्रि यादव और छह महीन की बेटी कनिका के साथ बुधवार सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 8.45 बजे वह मस्तूरी थाना अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 08 डब्ल्यू 1435 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद अशोक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके कारण ट्रक के पिछले पहिए के नीचे मां और मासूम बेटी आ गईं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

टक्कर  इतनी जोरदार थी की आस-पास के लोगों के बिच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि इस घटना में अशोक को भी चोटें आई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से अशोक अपनी पत्नी और बेटी को खोने की वजह से सदमें में है और परिवार में भी शोक का माहौल है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में लगी है।