-
☰
Rajasthan Murder News: मकान मालिक के बेटे से पत्नी को हुआ प्रेम, नोट लिख खोला राज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बूंदी के डाबी में एक परिवार में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां ने कथित तौर पर अनैतिक संबंध बनाए रखे थे, जिनके खुलासे के बाद परिवार में तनाव उत्पन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: बूंदी के डाबी में एक परिवार में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां ने कथित तौर पर अनैतिक संबंध बनाए रखे थे, जिनके खुलासे के बाद परिवार में तनाव उत्पन्न हुआ। घटना के दौरान पति का शव उनके घर के पास पाया गया। शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने आत्महत्या करने का कारण बताया। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। राजस्थान के धनेश्वर में एक युवक की खदान के पास लाश मिली, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो युवक की पहचान अटरू जिला बारां हाल धनेश्वर व डाबी निवासी सत्यनारायण सुमन (45) पुत्र तोलाराम सुमन के रूप में हुई है। युवक के शव के पास ही मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया था, उसके जेब में नोट भी बरामद किया गया, जिसमे पत्नी रूबी व युवराज के अनैतिक सम्बन्धों के बारे बताया गया है। पत्नी व प्रेमी द्वारा बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर स्टाम्प पेपर लिखवाने के बारे में बताया गया है। प्रेमी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां देने के बारे में बताया गया है। शव के पास में ही उलटी हो रखी थी। पुलिस शव को बूंदी के डाबी अस्पताल लेकर आई। यहां परिजनों ने षड्यंत्र पूर्वक हत्या करने की लिखित रिपोर्ट सौंपते हुए शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करवाने की मांग की। इस घटना के बाद जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की तो मृतक के छोटे भाई भरत सुमन ने बताया की उसका बड़ा भाई अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ डाबी में रहकर मजदूरी करता था। वो अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। इसी दौरान सत्यनारायण सुमन की पत्नी रूबी को मकान मालिक के बेटे से प्रेम हो गया। इसके बारे में सत्यनारायण सुमन को पता चल गया था, जिसके बाद आए दिन दोनों के बिच इसी बात को लेकर लड़ाई होने लगी। कुछ समय पहले रूबी का भाई सत्यनारायण सुमन को परेशान करके 20 हजार रुपए लेकर डाबी में आने के लिए दबाव बनाया। उसका भाई मोटरसाइकिल पर साथ में दोनों बच्चों को लेकर डाबी आ गया, जब कुछ दिन बाद जब छोटे भाई ने सत्यनारायण सुमन का फोन मिलाया तो फ़ोन बंद आ रहा था, जिसके बाद छोटे भाई ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में लगी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Crime News: 7 साल के मासूम बच्चे पर लगाया चोरी का आरोप, फ्रीजर के अंदर बंद करके मारने की कोशिश
Crime News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Social Media Viral Video: दिल्ली मेट्रो में वायरल हुआ झगड़े का वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Delhi Murder: ईद के दिन युवक की हत्या से सनसनी, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद