-
☰
गुजरात: खराब सड़क पर टोल वसूली से वाहन चालक नाराज, सरकार से राहत की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरातः राजकोट–गोंडल हाईवे पर सड़क और ब्रिज का काम चल रहा है।
विस्तार
गुजरातः राजकोट–गोंडल हाईवे पर सड़क और ब्रिज का काम चल रहा है। इस मार्ग से गुजरना अत्यंत कष्टदायक हो गया है। सड़क की हालत बेहद खराब है। ऐसी स्थिति में सरकार को टोल टैक्स नहीं लेना चाहिए। यदि टोल टैक्स लेना ही है, तो सड़क और ब्रिज का कार्य पूर्ण होने के बाद ही वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूलना चाहिए। इस समय जनता से टोल टैक्स लेना बिल्कुल भी उचित नहीं है। नियमों के अनुसार, सरकार को सड़क और ब्रिज का कार्य पूरा होकर सड़क सुचारु रूप से चालू होने के बाद ही टोल टैक्स वसूलना चाहिए, जब सड़क की हालत खराब है, तो फिर किस बात का टोल टैक्स लिया जा रहा है? पहले अच्छी सड़क बनाइए, फिर टोल टैक्स लीजिए। यह पूरी तरह न्यायसंगत है। नेशनल हाईवे की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क का काम पूरा होने के बाद ही टोल टैक्स वसूला जाना चाहिए। इस विषय में गुजरात सरकार को टोल टैक्स में छूट देनी चाहिए। गुजरात की जनता टोल टैक्स देने से इंकार नहीं कर रही है, लेकिन पहले जनता की सुविधा के अनुसार अच्छी सड़कें बनाई जाएँ, उसके बाद टोल टैक्स वसूला जाए, तभी जनता को संतोष होगा। इस मुद्दे को लेकर वाहन चालक बेहद नाराज हैं। चारपहिया और भारी वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो खुली लूट के समान है। यह जनता को लूटने जैसा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। गुजरात की जनता का स्पष्ट कहना है कि पहले अच्छी सड़कें पूरी की जाएँ, उसके बाद ही टोल टैक्स वसूला जाए। टोल टैक्स के विषय में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल साहेब तथा परिवहन मंत्री श्री को जनहित में उचित निर्णय लेना चाहिए। इस संबंध में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा, न्याय एवं अधिकार समिति द्वारा राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस विषय पर गुजरात सरकार तथा केंद्र सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस बाबत गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री को लिखित रूप में भी जानकारी दी गई है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति