Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शिवसेना शिंदे गुट ने संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/02/2026 11:06:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/02/2026 11:06:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शिवसेना शिंदे गुट पश्चिम उत्तर प्रदेश ईकाई की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 649 वें प्रकाश पर्व की पावन बेला एवं जयंती के शुभ अवसर पर शिवसेना नगर उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार  भटनागर के आवास पर दीप प्रज्वलित कर संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें शिवसेना शिंदे गुट पश्चिमी उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी सम्मानित पदाधिकारीगणों व कार्यकर्ताओं ने परम सत्य आदरणीय गुरु रविदास जी को  श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया,और उनके उपदेशों व महान विचारों की विस्तार पूर्वक चर्चा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शिवसेना शिंदे गुट पश्चिम उत्तर प्रदेश ईकाई की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 649 वें प्रकाश पर्व की पावन बेला एवं जयंती के शुभ अवसर पर शिवसेना नगर उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार  भटनागर के आवास पर दीप प्रज्वलित कर संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें शिवसेना शिंदे गुट पश्चिमी उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी सम्मानित पदाधिकारीगणों व कार्यकर्ताओं ने परम सत्य आदरणीय गुरु रविदास जी को  श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया,और उनके उपदेशों व महान विचारों की विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला सहारनपुर की समस्त शिवसेना कार्यकारिणी की ओर से नगर उपाध्यक्ष मनोज भटनागर के आवास पर गुरु रविदास जयंती के शुभ मुहूर्त पर विचार गोष्ठी में शिवसेना के जिला प्रमुख सोनू तोमर ने कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास जी हमारे आदर्श पुरुष हुए हैं जिनकी ख्याति विश्व विख्यात है,उन्होंने सत्य, प्रेम, समानता,कर्त्तव्य, निष्ठा तथा सौहार्दपूर्ण प्रेरणा का मार्गदर्शन  कराया,वो एक महान समाज सुधारक रहे आज संसार उन्हें आदरणीय रुप में याद करता है। वहीं शिवसेना के सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार सक्सेना ने मन चंगा,कठोती में गंगा का भावार्थ सुनाकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया,और कहा कि हमें संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलना चाहिए।

 

 

शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष श्री बिजेंद्र सवईं ने अपने विचारों में बताया कि हमें अपने महापुरुषों के पावन त्योहारों पर उनके उपदेशों,प्रेरणादायक वचनों और सिद्धांतों को अपनी जीवन धाराओं में शामिल करने की आवश्यकता है। शिवसेना नगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार भटनागर ने कहा कि हमने परम आदरणीय संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धापूर्वक  जयंती समारोह कार्यक्रम अपने निवास स्थान पर आस्था के साथ कराया है। मनोज कुमार भटनागर ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित गणों का आभार व्यक्त कर उन्हें गुरु रविदास जयंती की शुभ कामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर जिला प्रमुख सोनू तोमर, शिवकुमार सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष, बिजेंदर सवईं जिला उपाध्यक्ष,आशु पाल नगर उपाध्यक्ष, मनोज भटनागर नगर उपाध्यक्ष,  अशोक भटनागर, अंकित शर्मा नगर उपाध्यक्ष, जितेंद्र भटनागर, अश्वनी भटनागर, सूर्य मणि भटनागर, भारत भटनागर, नीटू भास्कर, दीपक तोमर व मोहन लाल आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।