Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ADCA प्रदेश संगठन मंत्री का झुंझुनू दौरा, संगठन विस्तार का आश्वासन दिया 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 02/02/2026 04:07:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 02/02/2026 04:07:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश जी शर्मा ने झुंझुनू जिला के चिड़ावा सूरजगढ़ में टीम के सदस्यों से मुलाकात की।

विस्तार

राजस्थान: मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश जी शर्मा ने झुंझुनू जिला के चिड़ावा सूरजगढ़ में टीम के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान, टीम ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। हरीश जी शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही झुंझुनू में बड़े स्तर पर टीम का गठन किया जाएगा और संगठन को और विस्तार दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में झुंझुनू जिले के हर घर में मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA का सदस्य होगा। इस मिशन में राष्ट्रीय महासचिव राकेश जी तंवर, प्रदेश महासचिव प्रीतम जी शर्मा प्रदेश सचिव संजय जी सैनी और झुंझुनू जिला अध्यक्ष संतु सिंह जी का सहयोग मिलेगा। शर्मा ने कहा कि उनकी टीम झुंझुनू जिले को आगे ले जाने के लिए संकल्पित है। वे जिले के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करेंगे।