-
☰
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: जाखल पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) टोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 किलो 330 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
विस्तार
गुजरात: जाखल पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) टोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 किलो 330 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम की तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति स्विफ्ट कार भी बरामद कर कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *सोनू पुत्र निक्का निवासी गांव म्योंद कलां तथा आकाशदीप उर्फ मुस्सा पुत्र खेमचंद निवासी गांव म्योंद कलां* के रूप में हुई है। सीआईए टोहाना प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को सीआईए टोहाना की टीम उप निरीक्षक जग्गा सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करी की रोकथाम एवं अपराधों की रोकथाम के लिए गांव म्योंद कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गांव म्योंद कलां निवासी सोनू एवं आकाशदीप उर्फ मुस्सा सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार नंबर HR-29AK-8373 में अफीम लेकर साधनवास रोड स्थित गुरु नानक राइस मिल के सामने मौजूद हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और कार को घेरकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों को तलाशी के संबंध में उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया। आरोपियों की मांग पर नायब तहसीलदार हरिश कुमार की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की आगे की दोनों सीटों के बीच बने हैंडरेस्ट बॉक्स से एक पारदर्शी पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें अफीम मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद अफीम का कुल वजन 1 किलो 330 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थाना जाखल में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(सी), 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आए थे, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी तथा इस नशा तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल