-
☰
राजस्थान: शिक्षकों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग की वर्षों से लंबित और उपेक्षित समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का दूसरा चरण तेज कर दिया गया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग की वर्षों से लंबित और उपेक्षित समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का दूसरा चरण तेज कर दिया गया है। संगठन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष जयदर्थ यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जयदर्थ यादव ने बताया कि सरकार की उदासीनता के चलते शिक्षक समुदाय में गहरा असंतोष व्याप्त है। वर्ष 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षक, प्रबोधक, शारीरिक शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्षों के तबादले नहीं किए गए हैं, जबकि अन्य संवर्गों के स्थानांतरण नियमित रूप से हो रहे हैं। शिक्षक संघ की 07 प्रमुख मांगें : वर्ष 2018 से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग, प्रबोधक, शारीरिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के तबादले तुरंत किए जाएं। तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में लंबे समय से अवरुद्ध पदोन्नति की प्रक्रिया को सुचारू किया जाए। शिक्षकों के उपार्जित अवकाश, एरियर राशि और सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों पर लगी अघोषित रोक हटाकर तत्काल भुगतान किया जाए। वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर वर्षों बाद रीट परीक्षा उत्तीर्ण करने का अनुचित दबाव बनाना बंद हो। तृतीय श्रेणी शिक्षकों पर जारी “पे प्रोटेक्शन“ आदेशों के आधार पर की जा रही वेतन रिकवरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। शिक्षा विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर नए पदों का सृजन किया जाए और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। पिछले वर्ष अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष बजट जारी किया जाए। जयपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी : जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शिक्षक संगठनों को वार्ता के लिए आमंत्रित कर समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो संगठन राजधानी जयपुर में एक व्यापक और निर्णायक आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। प्रदर्शन में कोटपूतली ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम चौधरी, बहरोड ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस यादव, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम गुर्जर, विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव सहित मंत्री मनोज कुमार, हवासिंह कसाना, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सुनील कुमार, पूर्व एडीईओ राजेंद्र प्रसाद यादव, बानसूर सभाध्यक्ष दाताराम यादव, सभाध्यक्ष नीमराना देवेन्द्र यादव, मुरारीलाल, पूर्णचंद सैनी, हरपाल नेताजी, महेंद्र, ईष्वर सिंह, दीनदयाल, हरिराम मीणा, मक्खनलाल गुर्जर, कैलाश यादव एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल