-
☰
राजस्थान: दिल्ली भाजपा में विष्णु मित्तल की दोबारा ताजपोशी, संगठन ने जताया भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतलीभाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये पार्टी के प्रति सदैव समर्पित और कद्दावर नेता कोटपूतली निवासी विष्णु मित्तल को एक बार फिर दिल्ली प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतलीभाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये पार्टी के प्रति सदैव समर्पित और कद्दावर नेता कोटपूतली निवासी विष्णु मित्तल को एक बार फिर दिल्ली प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है। संगठन के प्रति निष्ठा और अनुभव को मिला सम्मान : विष्णु मित्तल को दिल्ली भाजपा के सबसे कर्मठ, मिलनसार और संकटमोचक नेताओं में गिना जाता है। पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और दिल्ली में संगठन को और अधिक आक्रामक व मजबूत बनाने में विष्णु मित्तल की यह नियुक्ति बेहद अहम साबित होगी। कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर: विष्णु मित्तल को पुनः दिल्ली प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उन्होंने मित्तल को बधाई देते हुए कहा है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। मित्तल सहित कार्यकर्ताओं ने जताया नेतृत्व का आभार : दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने उनकी पुनः महामंत्री की नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने भी विष्णु मित्तल जैसे जमीनी और निष्ठावान व्यक्तित्व को पुनः इस महत्वपूर्ण पद पर बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं को पूर्ण विष्वास है कि उनके इस कार्यकाल में पार्टी दिल्ली के हर वर्ग और हर कोने तक अपनी पहुंच को और अधिक सशक्त करेगी। बधाईयों का ताँता : पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही दिल्ली प्रदेश कार्यालय सहित सोशियल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया है। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल