-
☰
राजस्थान: संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का जिला मुख्यालय कोटपूतली पर जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी राजपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का जिला मुख्यालय कोटपूतली पर जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी राजपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जहाँ कांग्रेस सरकारों में जनता को जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर आवाज उठाने की खुली आजादी थी। आज इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाता, देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को घसीट कर जंतर-मंतर से हटाया जाता है और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक जैसे समाज सेवियों को घसीट कर उठा दिया जाता है। प्रजातंत्र में हर नागरिक को अपने हकों के लिए आवाज उठाने और शांतिपूर्वक लड़ने का अधिकार है, लेकिन आज भाजपा की तानाशाही फासिस्ट सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाया जा रहा है। जनता के हकों के लिए लड़ने वाले लोगों को डराया, धमकाया दबाया जाता है जो तानाशाही का सबसे बड़ा प्रमाण है। कांग्रेस इस दमन के खिलाफ पूरी ताकत और मजबूती से खड़ी है। जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि हमें कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों को दूर दराज के गांव-गांव व ढ़ाणियों तक पहुंचाना हैं। मोदी सरकार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से छात्रों का भविष्य तबाह हो रहा है। शर्म की बात है आज भाजपा की डबल ईंजन की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के अधिकार को व्यापार बना दिया है। अब युवा जाग चुका है। इस नाकारा सिस्टम को बदलकर ही रहेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी राजपाल शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन की नवगठित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में सभी वर्गों के जुझारू, संघर्षशील, अनुभवी, ईमानदार और पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं प्रतिनिधित्व मिला हैं। उन्होंने कहा कि हमें आपसी छोटे मोटे मन भेद भुलाकर मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना हैं। संचालन जिला प्रवक्ता वी.के. नवल व राजेश यादव ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, मुण्डावर विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, बहरोड़ से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ. आर सी यादव, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य गोपाल कृष्ण कौशिक, पूर्व चेयरमैन उर्मिला योगी, जिला सहप्रभारी सरलेश सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कविता टोरड़ा, विजय यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेष महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मुन्नानुदीन कुरैशी, जगदीश मीणा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष अशोक मुद्गल नीमराना, हनुमान सैनी, डॉ. महेश यादव, राजेन्द्र यादव, एड. योगेश शरण बंसल, छोटेलाल सामरिया, सरपंच लक्ष्मण रावत, अंजना यादव, प्रदीप यादव, डॉ धर्मपाल रावत, मेहरसिंह धनकड़, मातादीन गुर्जर, वीरेन्द्र सैन, शैतान मीणा, जयराम पुनिया, रमेश जिंदल, प्रदीप गुर्जर, धर्मवीर रेवाड़िया, जिला प्रवक्ता राजेश यादव, मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मुक्कड़ समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल