Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ताल की पाल पर गूंजी काव्य लहरें, कवियों ने पर्यटन विकास की उठाई मांग

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Shahihurehman , Date: 12/06/2026 01:37:02 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 12/06/2026 01:37:02 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: टोंक मां स्मृति संस्थान, टोंक के तत्वावधान में गुरुवार शाम चन्दलाई बंधे के किनारे "ताल की पाल पर काव्य लहरें" काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: टोंक मां स्मृति संस्थान, टोंक के तत्वावधान में गुरुवार शाम चन्दलाई बंधे के किनारे "ताल की पाल पर काव्य लहरें" काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टोंक के दर्शनीय एवं रमणीय स्थलों के विकास की ओर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, जनप्रतिनिधियों और आमजन का ध्यान आकर्षित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक प्रदीप पंवार ने अपनी रचना के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि कविताएं सुनाना तो केवल एक बहाना है, असली उद्देश्य टोंक के प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने अपनी रचना "फकीराना मिज़ाज और अमीर मन है, टोंक तो हर हाल में प्रसन्न है" सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

कवि दयाशंकर शर्मा ने वीरता और संस्कृति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत करते हुए टोंक की गौरवशाली परंपराओं का स्मरण कराया। वहीं गीतकार हनुमान बादाम ने मोबाइल फोन पर आधारित हास्य गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया और खूब वाहवाही बटोरी। कवयित्री रेखा जैन ने प्रेम और श्रृंगार रस से भरपूर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ. जिया टोंकी ने अपनी गजल के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन को अभिव्यक्त किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप पंवार ने सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष करती अपनी रचना भी प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने दिखावे और वास्तविकता के बीच के अंतर को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया। गोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी कवियों एवं साहित्यकारों ने टोंक के पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए सरकार, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टोंक की प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का विकास होने से जिले को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिल सकती है।

Related News

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी जमीन में लगाने की उठी मांग

हरियाणा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

गुजरात: हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ खुलासा, 9.65 लाख रुपये का माल हुआ बरामद; दो आरोपी हुए गिरफ्तार  

राजस्थान: भारतीय जहाजों पर हमले के विरोध में निकला गया कैंडल मार्च, मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Featured News