Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चिंताजनक तस्वीर आई सामने, बढ़ते आंकड़े बने चुनौती

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/06/2026 11:17:29 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/06/2026 11:17:29 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: 12 जून को हर वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।

विस्तार

हरियाणा: 12 जून को हर वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है। हालांकि, जमीनी हकीकत अब भी चिंता बढ़ाने वाली है। विभिन्न रिपोर्टों और आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि जागरूकता अभियानों और कानूनों के बावजूद देश में बाल श्रम की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी है।

भारत सरकार द्वारा बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी लाखों बच्चे अपना बचपन मजदूरी में गुजारने को मजबूर हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बच्चे छोटे होटलों, घरों, फैक्टरियों और अन्य व्यवसायों में काम करते हुए देखे जा सकते हैं। कई बच्चे घरेलू कामकाज के अलावा पटाखा उद्योग, कालीन बुनाई, वेल्डिंग, ताला निर्माण, कांच उद्योग, हीरा उद्योग, माचिस और बीड़ी निर्माण जैसे कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं कई बच्चे ढाबों और होटलों में बर्तन साफ करने तथा अन्य छोटे-मोटे काम करते हुए अपना बचपन खो रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि बाल श्रम जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केवल कानून बनाकर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। इसके लिए समाज और सरकार दोनों स्तरों पर मजबूत इच्छाशक्ति, जागरूकता और ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने भी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बाल श्रम के खिलाफ समाज में व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना है कि जब तक समाज और प्रशासन मिलकर इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक लाखों बच्चों का बचपन मजदूरी की भेंट चढ़ता रहेगा।

Related News

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी जमीन में लगाने की उठी मांग

हरियाणा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

गुजरात: हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ खुलासा, 9.65 लाख रुपये का माल हुआ बरामद; दो आरोपी हुए गिरफ्तार  

राजस्थान: भारतीय जहाजों पर हमले के विरोध में निकला गया कैंडल मार्च, मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Featured News