Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 12/06/2026 03:21:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 12/06/2026 03:21:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद बलिया के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शमसुद्दीनपुर में सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद बलिया के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शमसुद्दीनपुर में सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष (आईटी सेल, बलिया) पंकज राजभर ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत का संदर्भ संख्या 40019326014365 है।

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को प्रतिदिन इसी जलमग्न और जर्जर मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में भी सड़क की बदहाल स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिसमें कीचड़ और पानी से भरे रास्ते पर लोगों को संघर्ष करते देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के दावों के बीच शमसुद्दीनपुर गांव की यह तस्वीर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। अब ग्रामीणों की निगाहें शासन और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related News

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी जमीन में लगाने की उठी मांग

हरियाणा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

गुजरात: हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ खुलासा, 9.65 लाख रुपये का माल हुआ बरामद; दो आरोपी हुए गिरफ्तार  

राजस्थान: भारतीय जहाजों पर हमले के विरोध में निकला गया कैंडल मार्च, मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Featured News