Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को दिए सक्रियता के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 02/09/2026 05:10:03 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 02/09/2026 05:10:03 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार भारतीय जनता पार्टी हिसार जिला की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई।

विस्तार

हरियाणा: हिसार भारतीय जनता पार्टी हिसार जिला की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले आगामी 12 कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्हें पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के साथ मजबूत जुड़ाव कायम करना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हिसार जिले में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुटता और समर्पण के साथ काम करेंगे। कार्यशाला में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व विधायक जोगी राम सिहाग, रामनिवास राड़ा, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना सहित प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।