Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कौशांबी जासूसी कांड के खुलासे पर गाजियाबाद पुलिस के अफसरों और जवानों का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 02/09/2026 01:06:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 02/09/2026 01:06:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद कौशांबी जासूसी कांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का लखनऊ में सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी और एडीजीएलओ की ओर से पुलिस टीम के सदस्यों को उनकी कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डीसीपी धवल जायसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, तत्कालीन एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच स्वाट प्रभारी एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिल राजपूत, बीट कांस्टेबल विनेश और उपनिरीक्षक योगेंद्र शामिल रहे।

बताया गया कि कौशांबी जासूसी कांड की जांच और खुलासे में इन पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टीम की कार्रवाई के चलते मामले की कड़ियां सामने आईं और पुलिस को सफलता मिली। इसी योगदान को देखते हुए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। वहीं गाजियाबाद में अपराध पर मजबूत पकड़ बनाने और क्राइम से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए क्राइम मास्टर के नाम से चर्चित सचिन मलिक को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों के सम्मान से गाजियाबाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने टीम के सदस्यों की कार्यशैली और अपराध के खिलाफ उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रिटायर्ड दरोगा के घर करोड़ों के जेवरात चोरी होने का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सर्राफा व्यापारी से लूट का हुआ खुलासा, सात आरोपी हुए गिरफ्तार, चांदी के आभूषण हुए बरामद

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस हुई सम्मानित, दुष्कर्म-हत्या आरोपी एनकाउंटर पर मुस्लिम समाज ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश


Featured News