Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस हुई सम्मानित, दुष्कर्म-हत्या आरोपी एनकाउंटर पर मुस्लिम समाज ने जताया आभार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 02/09/2026 01:02:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 02/09/2026 01:02:11 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस को 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मानित किया।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नोएडा पुलिस की प्रशंसा की गई और आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मान पुलिस की त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए दिया गया है। यह घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के हल्द्वानी में 28 तारीख को हुई थी, जब एक 6 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बलराज बच्ची को ले जाते हुए और बाद में बोरे में कुछ सामान ले जाते हुए दिखा था।

पुलिस ने बलराज को हिरासत में लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को चाकू बरामद करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान बलराज ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोपी बलराज पर पहले से ही हत्या और दुष्कर्म के कई मुकदमे दर्ज थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रिटायर्ड दरोगा के घर करोड़ों के जेवरात चोरी होने का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सर्राफा व्यापारी से लूट का हुआ खुलासा, सात आरोपी हुए गिरफ्तार, चांदी के आभूषण हुए बरामद

उत्तर प्रदेश: कौशांबी जासूसी कांड के खुलासे पर गाजियाबाद पुलिस के अफसरों और जवानों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, एफएलसी तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश


Featured News