-
☰
राजस्थान: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: जालौर जिले की चितलवाना तहसील के रातोड़ा गांव में भक्ति और शक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा।
विस्तार
राजस्थान: जालौर जिले की चितलवाना तहसील के रातोड़ा गांव में भक्ति और शक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। यहां स्थित श्री आनंदगिरी माताजी मंदिर में 6 मई से 10 मई तक पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पूरे धार्मिक महोत्सव का आयोजन परम पूज्य हंस गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। महाराज श्री के निर्देशन में विद्वान पंडितों द्वारा वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ माता जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महोत्सव के अंतिम दिन शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना की गई, जिसके साक्षी हजारों श्रद्धालु बने। भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, बिखरी सुरों की छटा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रख्यात कलाकारों ने सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम जी पालीवाल ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। रणवीर सिंह राठौड़ और कुंभाराम गोदारा ने राजस्थानी भजन और लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। राजस्थान के गौरव प्रकाश जी माली और छगन देवासी जी ने समां बांधा, जहां पांडाल भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। गुजरात की सुप्रसिद्ध कलाकार भगवती गोस्वामी और अशोक सुथार ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही लोक साहित्यकारों ने राजस्थानी संस्कृति और इतिहास की गौरव गाथाएं सुनाईं। मुख्य अतिथि और विशेष उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कलाकार गमन संथाल उपस्थित रहे, जिनका रातोड़ा ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत और बहुमान किया गया। 10 मई को महोत्सव के समापन अवसर पर शंभू गिरी जी महाराज की स्मृति में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे रातोड़ा गांव ने अद्भुत एकता का परिचय देते हुए इस महाप्रसाद (भोजन) की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए सहभागिता की।
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
राजस्थान: बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, नाबालिग बालक को कराया मुक्त
राजस्थान: पुलिसकर्मी पर मारपीट और रुपए मांगने का आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान: केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने का लिया गया फैसला