-
☰
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 में आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 में आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है। विभाग द्वारा यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो विभिन्न कारणों से निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा करें। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, हांसी में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित