-
☰
उत्तर प्रदेश: कराटे चैंपियनशिप में मलाँव के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक किया हासिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर डी.के. कराटे ट्रेनिंग सेंटर, पीएसी कैंप, गोरखपुर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में मलाँव गांव के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर अपने गांव, क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर डी.के. कराटे ट्रेनिंग सेंटर, पीएसी कैंप, गोरखपुर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में मलाँव गांव के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर अपने गांव, क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। स्वर्ण पदक विजेताओं में ईशु पासवान, समक्ष मौर्य, सार्थक मौर्य, इशिका पासवान, श्वेता कनौजिया, कंचना यादव, आदर्श शर्मा एवं शरीफुल इस्लाम शामिल रहे। वहीं संजना यादव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर लक्ष्मी एवं अंश शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संम्पाई अनमोल कुमार, संम्पाई अमृता सिद्धार्थ, डांस टीचर अनिल मौर्य, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य, मोहम्मद इरफान, विजय भास्कर तथा डी.के. कराटे ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रजी अहमद सिद्दीकी, फाउंडर गुडबील पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि कराटे केवल खेल ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजेश पांडेय एवं बटे कृष्णा पांडेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मलाँव के बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता की सफलता पर अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित