-
☰
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शंखध्वनि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुंबर, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, नगरायुक्त शिपू गिरी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंध आसन, भद्रासन, मकरासन, अर्धचक्रासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन पहचान है, जिसे प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा स्टेडियम परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। वहीं पुलिस लाइन में भी जनपद के नोडल अधिकारी, डीआईजी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के तत्वावधान में 15 से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह के दौरान जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जनपद में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में लाखों लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित