Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: करंट लगने से 04 वर्षिय बालक सहित दो झूलसे, गंभीरावस्था में किया गया जयपुर रैफर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 22/06/2026 03:43:52 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 22/06/2026 03:43:52 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से एक 04 वर्षिय बालक सहित एक 25 वर्षिय युवक झूलस गये।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से एक 04 वर्षिय बालक सहित एक 25 वर्षिय युवक झूलस गये। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल ट्रौमा सैंटर के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम टापरी निवासी अंकित (04) पुत्र कर्मवीर अपने पिता के साथ खेत में गया हुआ था। तभी खेत में लगे बिजली पोल में 11 हजार केवी तार टच हो जाने के कारण बालक झूलस गया। जिसे परिजन राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर कर दिया गया। इसी प्रकार पावटा निवासी अल्ताफ (25) पुत्र हुसैन खान कस्बे की द्वारिका विहार कॉलोनी में एक मकान की रेलिंग का कार्य कर रहा था। रेलिंग के पाईप से वहां से गुजर रही 33 हजार केवी की विधुत लाईन अचानक टच हो गई, जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जयपुर रैफर किया गया हैं।