Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पुलिस गश्त से अपराधियों पर शिकंजा, चोरी और सेंधमारी के मामलों में कमी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 14/07/2026 11:30:30 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 14/07/2026 11:30:30 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। पुलिस की नियमित पैदल गश्त, रात्रि गश्त, नाकाबंदी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के चलते गृहभेदन (घर में चोरी) और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग के कारण अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों, बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। इसके अलावा रात के समय विशेष गश्ती दल भी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

हांसी पुलिस आधुनिक तकनीक का भी प्रभावी उपयोग कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, मजबूत बीट प्रणाली और खुफिया सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग के बेहतर समन्वय से अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बढ़ी हुई गश्त और नियमित जांच के कारण आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं दूसरी ओर अपराधियों में भी पुलिस की सक्रियता का भय देखने को मिल रहा है। इसी कारण चोरी, सेंधमारी और वाहन चोरी जैसी वारदातों में कमी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान जारी रखकर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घरों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोग स्वयं भी आवश्यक सावधानियां बरतें। यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और आम जनता की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों के सहयोग से अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। हांसी पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी तरह सघन गश्त और विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Featured News