Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: माय भारत से जुड़ेंगे जिले के युवा, पंजीयन अभियान चलाने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 14/07/2026 12:04:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 14/07/2026 12:04:52 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर श्री मृणाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी श्री प्रांजल अग्रवाल ने माय भारत की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद कलेक्टर श्री मीणा ने निर्देश दिए कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं का माय भारत पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। उन्होंने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई तथा अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि माय भारत के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों एवं व्यक्तिगत युवाओं के पंजीयन की जिम्मेदारी जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं तहसीलदारों को सौंपी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि माय भारत के स्वयंसेवकों के सहयोग से गांव-गांव में विशेष पंजीयन अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ा जाए।
बैठक में जनसंपर्क विभाग को भी निर्देशित किया गया कि माय भारत की गतिविधियों एवं योजनाओं का सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकाधिक युवा इस पहल से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सभी विभागों से समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री प्रांजल अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।