-
☰
मध्य प्रदेश: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए दस्तक अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
मध्य प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद के अंतर्गत मंगलवार को कुक्षी आंगनवाड़ी केंद्र से दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 14 जुलाई से 30 अगस्त तक संचालित होगा। शुभारंभ अवसर पर बीसीएम लवेश कुमरावत, उमंग काउंसलर संजय कुमार सिरसाटे, एएनएम ज्योति केवते, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दस्तक अभियान के तहत पाँच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक घर-घर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जाएंगी। अभियान में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण, कुपोषण एवं एनीमिया की पहचान, जन्मजात विकारों की स्क्रीनिंग, आवश्यक उपचार एवं रेफरल के साथ परिवारों को पोषण, स्वच्छता और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान का प्रमुख उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। विभाग ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।