-
☰
हरियाणा: पुलिसकर्मी की बेटी ने नीट-यूजी में हासिल की शानदार सफलता, एसपी ने किया सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही विनोद की पुत्री अनुष्का ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (आईपीएस) ने अपने कार्यालय में अनुष्का और उनके पिता को सम्मानित कर बधाई दी। अनुष्का ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह सफलता प्राप्त की। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फतेहाबाद पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का विषय बनी है। इस अवसर पर एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि अनुष्का की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनुष्का की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। एसपी ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वह भविष्य में अपने ज्ञान और प्रतिभा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी और अपने परिवार के साथ-साथ फतेहाबाद पुलिस का नाम भी रोशन करती रहेंगी। फतेहाबाद पुलिस परिवार ने भी अनुष्का और उनके परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर