Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 18/07/2026 05:07:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 18/07/2026 05:07:26 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: एस रहमान।राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिला टोंक के ब्लॉक उनियारा में राज्य सरकार एवं निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से विगत डेढ़ वर्ष से पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश के विरोध में "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: एस रहमान।राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिला टोंक के ब्लॉक उनियारा में राज्य सरकार एवं निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से विगत डेढ़ वर्ष से पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश के विरोध में "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्याग्रह के तहत सुबह 11 बजे से 2 बजे तक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश संगठन महासचिव केशव तिवारी जी के सानिध्य,टोंक जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा की अध्यक्षता में 3 घंटे  चरखा चलाकर,गांधी जी के  भजन गाकर,गांधी जी का साहित्य पढ़कर सत्याग्रह पर बैठे रहे,मुख्य अतिथि केशव तिवारी ने भाजपा सरकार पर चुनाव टालकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया,वहीं मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने लोकतंत्र बचाने के लिए सत्याग्रह को गांव, ढाणी,वरद में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दैत्य हुए कहा कि चुनाव नहीं करने से गांव ,शहरों को विकास अवरुद्ध हो रहा है। 

टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी ने मनरेगा योजना का स्वरूप बदलकर लोगों से रोजगार की गारंटी खत्म करने पर राज्य सरकार का पुरजोर विरोध किया,सत्याग्रह पर प्रदेश समन्वयक मनीष गुजर,ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान मीणा,शहर अध्यक्ष जुनैद अहमद,जिला महासचिव फ़ोरू लाल मीणा,जिला सचिव भरत लाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमान खान, पार्षद धर्मराज शर्मा,फूलचंद मीणा नेता,जयराम मीणा,जुनैद गहलोत,इश्तियार अहमद, नेतराम मीणा,किरोड़ी मीणा,हरिकेश गुजर,लोकेश मीणा,एडवोकेट मुजम्मिल सारण,आदिल अली,रवि प्रकाश गुजर,हरफूल,प्रहलाद, अशोक सिंह,कृपाराम, रामेश्वर,अमृत लाल, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।