-
☰
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: टोहाना सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59.33 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
गुजरात: टोहाना सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59.33 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव हांसा पट्टी, धमतान साहिब, तहसील नरवाना, जिला जींद निवासी साहिल उर्फ सचिन पुत्र मदनलाल तथा प्रदीप कुमार उर्फ बोना पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। सीआईए टोहाना प्रभारी पीएसआई अजय ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हिसार-टोहाना रोड पर हेरोइन की तस्करी के उद्देश्य से मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ बोना के कब्जे से 59.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संबंध में अभियोग संख्या 210 दिनांक 17.07.2026, धारा 21(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट, थाना शहर टोहाना के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा हेरोइन की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं पूरे नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर