Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कहासुनी के बाद कार से कुचलने की कोशिश, धामनोद में चार युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 18/07/2026 02:39:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 18/07/2026 02:39:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद थाना क्षेत्र में होटल पर भोजन कर रहे चार युवकों को कार से टक्कर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद थाना क्षेत्र में होटल पर भोजन कर रहे चार युवकों को कार से टक्कर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल धामनोद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम धानी निवासी सोनू पिता नारायण मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जुलाई की रात वह अपने साथी गोलू राजपूत के साथ चिखलियावद स्थित एक होटल पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद चार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए।


फरियादी का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी सफेद रंग की कार लेकर वापस आए और होटल के बाहर बैठे युवकों पर तेज रफ्तार से कार चढ़ा दी। हादसे में सोनू मीणा, गोलू राजपूत सहित चार लोगों को हाथ, पैर, कमर और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296(बी), 115(2), 351(3), 281, 125(ए) एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Featured News