Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: तहसीलदार डॉ. अनिल बिढान ने किया जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्य का निरीक्षण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 21/05/2026 04:13:20 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 21/05/2026 04:13:20 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी में 21 मई को उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिले में चल रही जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं मकानों की गणना का कार्य निरंतर जारी है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी में 21 मई को उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिले में चल रही जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं मकानों की गणना का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने वीरवार को गांव भाटला, चानोट, गुराना, डाटा सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर हाउस लिस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने घर-घर जाकर जनगणना कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नियुक्त प्रगणकों द्वारा भरी जा रही सूचनाओं की गहनता से जांच की तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

तहसीलदार डॉ. बिढान ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं, सरकारी नीतियां तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से कार्य करें तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाए ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।

तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे जनगणना कर्मचारियों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध करवाकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर हाउस लिस्टिंग कार्य को पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं दक्षता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणक भी उपस्थित रहे।