Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 22 मई तक करें आवेदन, कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की जारी

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 21/05/2026 03:36:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 21/05/2026 03:36:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली के प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु स्नातक स्तर के प्रथम सेमेस्टर में बी.ए., बी.कॉम., बी. एससी. गणित, बी.एससी. जीवविज्ञान, बीएफएसआई एवं बना पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

विस्तार

राजस्थान: लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली के प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु स्नातक स्तर के प्रथम सेमेस्टर में बी.ए., बी.कॉम., बी. एससी. गणित, बी.एससी. जीवविज्ञान, बीएफएसआई एवं बना पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2026 है, इसके पश्चात किसी प्रकार की लेट फीस प्रावधान नहीं है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 से बना पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को प्रबंधन, व्यवसाय, बैंकिंग, मार्केटिंग एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करेगा ।

महाविद्यालय में बीएफएसआई पाठ्यक्रम पिछले सत्र से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं सेवा क्षेत्र की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग एवं वित्तीय संस्थानों में रोजगार एवं प्रशिक्षण के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। बीएफएसआई पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान लगभग आरएस12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा तथा प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

नोडल अधिकारी डॉ. देशराज यादव ने बताया है कि आवेदन फॉर्म भरने हेतु टी.सी. स्थानांतरण प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं है। टी.सी. एवं अन्य मूल दस्तावेज प्रवेश के पश्चात डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय जमा करवाने होंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को आवेदन के समय अंकतालिका अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थी केवल अपने रोल नंबर के आधार पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एमबीसी, ओबीसी तथा यूज वर्ग के अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि उनका जाति प्रमाण पत्र 3 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। निर्धारित अवधि से अधिक पुराने प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए तथा आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करने से पूर्व सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लेने चाहिए।