Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: डीएसपी ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन, दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashoke Bhandari , Date: 21/05/2026 03:43:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashoke Bhandari ,
  • Date:
  • 21/05/2026 03:43:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भीनमाल मुकेश सोलंकी पुलिस की सख्त छवि से इतर एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस वक्त देखने को मिला, जब भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया ने अपना जन्मदिवस तामझाम और फिजूलखर्ची से दूर रहकर समाज के वंचित और दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भीनमाल मुकेश सोलंकी पुलिस की सख्त छवि से इतर एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस वक्त देखने को मिला, जब भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया ने अपना जन्मदिवस तामझाम और फिजूलखर्ची से दूर रहकर समाज के वंचित और दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। डीएसपी मंसूरिया ने स्थानीय अर्पण दिव्यांग सेवा संस्थान पहुंचकर विशेष बच्चों के संग समय बिताया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां, बच्चों ने दिया दुआओं का उपहार

जन्मदिवस के इस सेवामयी कार्यक्रम के दौरान डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया ने संस्थान के सभी दिव्यांग बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और सुरुचिपूर्ण भोजन प्रसादी वितरित की। पुलिस अधिकारी को अपने बेहद करीब और इतने दोस्ताना अंदाज में पाकर बच्चों का उत्साह चरम पर था। बच्चों ने भी तालियां बजाकर और अपनी मासूम मुस्कान के साथ डीएसपी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा संस्थान सेवा भाव और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेशः मेघवाल छात्रावास में किया वृक्षारोपणअपने जन्मदिवस को यादगार और समाज के लिए उपयोगी बनाने के संकल्प के साथ डीएसपी मंसूरिया इसके बाद स्थानीय मेघवाल छात्रावास पहुंचे। वहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं और नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

शहर के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने दी बधाई 

इस अनूठी और प्रेरक पहल की सराहना करने के लिए शहर के कई प्रमुख व्यवसायी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने डीएसपी मंसूरिया को साफा पहनाकर और मालाएं अर्पण कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामयी अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पूर्व खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी, प्रख्यात समाजसेवी गुमानमल सेठ, सुंधा माताजी माली समाज अध्यक्ष भंवरलाल माली, बाबूलाल माली, राकेश बिश्नोई, एडवोकेट दिनेश हिंगड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, प्रबुद्ध जन और छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस उप अधीक्षक के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।