Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से इलाज कराने जा रही महिला की हुई मौत

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 13/07/2026 05:29:07 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 13/07/2026 05:29:07 pm
Share:

विस्तार

झारखण्ड: पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत जपला–सिगसिगी रेलखंड पर सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर डाउन रेलवे ट्रैक पर काशी सोत नदी रेलवे पुल के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।मृतका की पहचान अनीता देवी (पति- धर्मेंद्र मेहता), निवासी कडंडा गांव, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाज कराने जपला जा रही थीं महिला स्थानीय लोगों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनीता देवी इलाज कराने के लिए जपला जाने वाली थीं। वह घर से निकलकर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थीं, जहां से उन्हें पैसेंजर ट्रेन पकड़नी थी। बताया जाता है कि स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित काशी सोत नदी रेलवे पुल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि दुर्घटना स्थल मोहमदगंज रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे सिग्नल के अंदर आता है। इसलिए यह मामला रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसकी जांच जीआरपी तथा आरपीएफ द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया तथा रेलवे पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी गई। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ट्रेन की चपेट में कैसे आई। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

परिजनों में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं। रेलवे ट्रैक पार करते समय बरतें सावधानी इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास लापरवाही बरतने के खतरों को उजागर किया है। रेलवे प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि ट्रैक पार करते समय पूरी सतर्कता बरतें, केवल निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें तथा रेलवे लाइन पर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या असावधानी से बचें। फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।