Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: आबकारी विभाग में पदोन्नति, कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 13/07/2026 05:26:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 13/07/2026 05:26:00 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश शासन के आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद शहडोल आबकारी विभाग में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री सावित्री भगत ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभागीय आदेश के अनुसार आबकारी विभाग में कार्यरत आरक्षक सहेज सिंह, गोपाल सिंह, श्रीमती शोभारानी और गजेंद्र सिंह को पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया है। उनकी मेहनत, जिम्मेदारी और विभागीय कार्यों में योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधान आरक्षक से उप निरीक्षक बने प्रकाश मरावी

वहीं, प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री प्रकाश मरावी को पदोन्नति देकर आबकारी उप निरीक्षक बनाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री सावित्री भगत ने उन्हें प्रतीक स्वरूप स्टार और फीता लगाकर नई जिम्मेदारी की शुरुआत कराई। उन्होंने प्रकाश मरावी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करें। पदोन्नति समारोह के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी हनुमान सिंह, आबकारी उप निरीक्षक रजनीश कुमार तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों और अधिकारी को बधाई देते हुए उनके बेहतर कार्यकाल की कामना की।

नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के लिए गर्व का अवसर होता है। यह उनके अब तक के कार्यों, अनुशासन और विभाग के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारियों को पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। आबकारी विभाग में हुए इन पदोन्नतियों से विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अधिकारी और कर्मचारी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए विभाग के कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे। पदोन्नति समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।