-
☰
मध्य प्रदेश: पुलिस हिरासत से आरोपी हुआ फरार, सघन तलाश की जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत, खलघाट टोल टैक्स के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस अभिरक्षा से एक संदेही आरोपी, फरार हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत, खलघाट टोल टैक्स के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस अभिरक्षा से एक संदेही आरोपी, फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नामदेव बोरकर, थाना अमलनेर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) अपनी टीम के साथ एक आरोपी को लेकर अमलनेर जा रहे थे। उनके साथ पुलिस स्टाफ और एक निजी वाहन चालक भी मौजूद था। यह आरोपी, फरीद पिता मंजुर खान,उम्र 40 साल, निवासी बलगांव तहसील कसरावद, जिला खरगोन, थाना अमलनेर के अपराध क्रमांक 157/26, धारा 303(2) बीएनएस में संदेही था। आरोपी को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र जाते समय, खलघाट टोल के पास, आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। पुलिस ने वाहन रोककर उसे बाथरूम के लिए उतारा, लेकिन इसी दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए, हथकड़ी लगे होने के बावजूद, पुलिस को चकमा देकर, पुलिस अभीरक्षा से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र पुलिस ने, आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में,आज, महाराष्ट्र पुलिस ने, थाना धामनोद में, सूचना दी। जिस पर धारा 262 बीएनएस के तहत, मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
उत्तर प्रदेश: आबकारी ई-लॉटरी में 30 दुकानों का आवंटन, 4047 आवेदन से 28 करोड़ राजस्व अर्जित
उत्तर प्रदेश: नहर पुल से टकराकर शिक्षक की बाइक हादसे में मौत
मध्य प्रदेश: मुनि सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन जैन हुए अध्यक्ष नियुक्त
मध्य प्रदेश: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: NSUI ने मनाया स्थापना दिवस, मरीजों को किया फल वितरण