Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वच्छता अभियान हुआ तेज, होटल संचालकों और जनता को किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/04/2026 10:11:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/04/2026 10:11:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और आई टी सी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स अब होटल व बैंकेट हाल संचालकों को स्वच्छता के सम्बंध में समझाते हुए जागरुक कर रहे है कि गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करते हुए उसे कैसे खाद के रुप में कन्वर्ट किया जा सकता है, तथा अधिक कचरा उत्पन्न होने से किस तरह रोका जा सकता है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और आई टी सी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स अब होटल व बैंकेट हाल संचालकों को स्वच्छता के सम्बंध में समझाते हुए जागरुक कर रहे है कि गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करते हुए उसे कैसे खाद के रुप में कन्वर्ट किया जा सकता है, तथा अधिक कचरा उत्पन्न होने से किस तरह रोका जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक अभियान के तहत घर-घर जाकर भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आई ई सी सूचना एवं संचार संचार गतिविधियों के नोडल प्रभारी डॉक्टर संदीप मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आई टी सी मिशन सुनहरा कल से सम्बद्ध फोर्स एन जी ओ के सहयोग से वार्ड संख्या 07 में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अम्बाला रोड स्थित होटल राजमहल व रॉयल रेजिडेंसी के प्रबंधकों एवं जाटव नगर के लोग शामिल रहे। बैठक में बी डब्ल्यू जी "बल्क वेस्ट जनरेटर" कूड़ा जनरेट के संबंध में चर्चा करते हुए होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बी डब्लयू जी के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, तथा उन्हें स्वच्छता मानकों के पालन हेतु जागरूक किया गया। 

इसी कड़ी में वार्ड संख्या 42 एवं वार्ड संख्या 08 में डोर-टू-डोर जाकर स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में भी जानकारी दी गई। वार्ड 42 के सभी "वेस्ट पिकर्स" घरों से कूड़ा एकत्रित करने वालों के साथ भी बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण के विषय में मुख्य बिंदुओं पर बात करते हुए उन्हें भी जागरुक किया गया। उक्त बैठकों को सम्बोधित करते हुए आई ई सी  गतिविधियों के नोडल प्रभारी डॉक्टर संदीप मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी संसाधनों के भरोसे नहीं रखी जा सकती, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरुक होकर अपने परिवार व बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति संस्कारित और शिक्षित करना होगा। उक्त कार्यक्रमों में निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार के अलावा होटलों का स्टाफ व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।