-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान किया संचालित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा व छात्राओं की सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू समर्पित मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव उप निरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा की अहम निगरानी में दिनांक 9/4/2026 गुरुवार को सक्रियता के साथ नगर के हाथी गेट, दिल्ली रोड, शिवपुरी काॅलोनी,देवबंद रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्थानों पर साइबर अपराध नियंत्रण सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसमें एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा के साथ महिला कांस्टेबल 938 गुंजन, होमगार्ड सविता व रविंद्र सिंह शामिल रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा व छात्राओं की सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू समर्पित मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव उप निरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा की अहम निगरानी में दिनांक 9/4/2026 गुरुवार को सक्रियता के साथ नगर के हाथी गेट, दिल्ली रोड, शिवपुरी काॅलोनी,देवबंद रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्थानों पर साइबर अपराध नियंत्रण सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसमें एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा के साथ महिला कांस्टेबल 938 गुंजन, होमगार्ड सविता व रविंद्र सिंह शामिल रहे। जिनके द्वारा दिल्ली रोड व बड़गांव रोड हाथी गेट सरकारी अस्पताल रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान एवं स्वाभिमान हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 0,5 साइबर अपराध सुरक्षा जागरूक अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया, एवं उनके अधिकारों को लेकर सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया, सुरक्षा एंव अपराध नियंत्रण हेतू सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर व 1030 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि कोई किसी भी आपात काल में उपरोक्त नम्बरों पर निर्भीक होकर काॅल करे,और अपनी बात रखें,उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है। विस्तृत रूप से जागरुकता एंव जानकारी प्राप्त करने हेतू पंपलेट वितरित किए गए। रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा व्यापक रूप से लगातार चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान की आमजन में विश्वासात्मक सराहनीय चर्चा बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश: आबकारी ई-लॉटरी में 30 दुकानों का आवंटन, 4047 आवेदन से 28 करोड़ राजस्व अर्जित
उत्तर प्रदेश: नहर पुल से टकराकर शिक्षक की बाइक हादसे में मौत
मध्य प्रदेश: मुनि सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन जैन हुए अध्यक्ष नियुक्त
मध्य प्रदेश: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: NSUI ने मनाया स्थापना दिवस, मरीजों को किया फल वितरण