Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: लायंस क्लब के तीनों क्लबों का हुआ संस्थापन समारोह, नरेंद्र तिवारी, रीना नाहर और प्रहलाद भंडारी बने अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 31/07/2026 11:41:16 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 31/07/2026 11:41:16 am
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगर की सेवाभावी संस्था लायंस क्लब धामनोद 'एक्टिव' के साथ लायंस क्लब धामनोद 'प्लेटिनम' एवं लायंस क्लब धामनोद 'शुभ लक्ष्मी' का संस्थापन समारोह गुरुकुल स्कूल के रत्नेश भंडारी कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने पद और दायित्व की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह की विशेषता यह रही कि पदाधिकारियों को वैदिक रीति-रिवाज से भगवान कृष्ण को साक्षी मानकर हाथ में अक्षत देकर शपथ दिलाई गई। यह शपथ लायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्सी लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल ने दिलाई।

लायंस क्लब धामनोद 'एक्टिव' के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरेंद्र तिवारी को मिली। वहीं शिवकांत दाबड़ ने सचिव, जितेंद्र भट्ट ने कोषाध्यक्ष और मुकेश आगीवाल ने प्रथम उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। लायंस क्लब धामनोद 'शुभ लक्ष्मी' के अध्यक्ष प्रहलाद भंडारी, सचिव डॉ. राजेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष विशाल पाटीदार और प्रथम उपाध्यक्ष दिलीप पाण ने पदभार ग्रहण किया। इसी तरह लायंस क्लब धामनोद 'प्लेटिनम' की अध्यक्ष रीना नाहर, सचिव प्रीति सोनी और कोषाध्यक्ष डॉ. प्रीति जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता आसन्नपूर्ण अध्यक्ष डॉ. मनोज नाहर ने की। मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अधिकारी लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अनिल मोदी, रीजन चेयरपर्सन भारती मिश्रा और जोन चेयरपर्सन लायन भावना अग्निहोत्री मौजूद रहे।

समारोह में अतिथियों ने धामनोद क्लब की सेवा गतिविधियों और पिछले 20 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना की। लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल ने क्षेत्र में एक स्थायी सेवा प्रोजेक्ट शुरू करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. मनोज नाहर और राजेश पारीक को मल्टीपल मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर सेवाओं के लिए सोनू गांधी, राकेश जैन, विजय जैन, विजय पाटीदार और जितेंद्र भट्ट को डिस्ट्रिक्ट की पिन लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल के इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्सी निर्वाचित होने पर उनका अभिनंदन भी किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में सेवा, सदस्यता विस्तार और टीम भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर नए सदस्यों मनोज जाट, राजेश सिदगोर, डॉ. अजीत पाटीदार, पूजा पाटीदार, दीपिका तिवारी, सतपाल कौर गांधी और अर्पित जैन ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन लायन राजेश पारीक ने किया, जबकि आभार सचिव लायन शिवकांत दाबड़ ने व्यक्त किया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, रोटरी क्लब पदाधिकारियों, लियो क्लब सदस्यों और पत्रकारों की उपस्थिति रही।