Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का नगरायुक्त ने लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 31/07/2026 10:38:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 31/07/2026 10:38:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग, शिविर स्थलों एवं प्रमुख पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर में कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग, शिविर स्थलों एवं प्रमुख पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, शौचालय एवं विद्युत सुरक्षा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मार्ग में कहीं भी जलभराव, गड्ढे अथवा बाधा न हो, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने कांवड़ियों से सीधे संवाद भी किया और कांवड़ शिविर में अपने हाथ से कांवड़ियों को भोजन  परोसकर सेवा भी की। नगरायुक्त ने मंडी हिमाचल प्रदेश के सुरेश चंद तथा कैथल हरियाणा के दिलगाब सिंह से व्यवस्थाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। शिवभक्तों ने पेयजल, विश्राम स्थल, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

 

उन्होंने स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों की सफाई व उनमें पानी की आपूर्ति की स्वयं टोंटियां खोलकर जांच की। नगर आयुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगरायुक्त ने अधिकारियों एवं शिविर आयोजकों को शिविरों में साफ-सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, कांवड़ यात्रा को ‘जीरो प्लास्टिक इवेंट’ के रूप में मनाने, श्रद्धालुओं को जैव-निम्नीकरणीय/बायोडिग्रेडेबल सामग्री- कागज,पत्तल के गिलास, प्लेट, कुल्हड़ एवं कपड़े तथा जूट के बैग आदि के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने, शिविरों में पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा सुनिश्चित करने, विद्युत कनेक्शन मानकों के अनुसार तथा अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाने और ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करने व मार्ग में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो, इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी कांवड़ यात्रा मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र मिश्र, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉक्टर प्रवीन शाह, समस्त जोनल अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

गुजरात: जलस्तर बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट, तटीय गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील

झारखंड: रिनपास प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने उठाया मुद्दा

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर रविदास मंदिर में हुआ भव्य दीपोत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

मध्य प्रदेश: लायंस क्लब के तीनों क्लबों का हुआ संस्थापन समारोह, नरेंद्र तिवारी, रीना नाहर और प्रहलाद भंडारी बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश: गुरुकुल स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य-नाटिका के जरिए गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश

मध्य प्रदेश: नशामुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने बनाए जागरूकता चित्र, थाना प्रभारी ने की सराहना


Featured News