-
☰
मध्य प्रदेश: ग्लैण्डर मशीन की चपेट में आने से मोटर वाइंडिंग मेकेनिक की हुई दर्दनाक मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुंदी नगर में उस वक्त मातम पसर गया जब एक मोटर वाइंडिंग मेकेनिक हैंड ग्लैण्डर मशीन से नट बोल्ड काटते वक्त उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुंदी नगर में उस वक्त मातम पसर गया जब एक मोटर वाइंडिंग मेकेनिक हैंड ग्लैण्डर मशीन से नट बोल्ड काटते वक्त उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पिता सीताराम गंगराड़े 45 साल निवासी महाजन मोहल्ला बावड़ी रोड़ स्थित अपनी दुकान पर दोपहर करीब 2:30 बजे का आसपास ग्लैण्डर मशीन से मोटर के नट बोल्ट काट रहा था। इस दौरान ग्लैण्डर मशीन उछलकर गले पर आ गई। जिससे कमलेश का गला बुरी तरह कट गया। घटना का उस वक्त पता चला जब कमलेश की माता जी कमलेश को खाना खाने के लिए दुकान दुकान में पहुँची।तो उन्होंने देखा कमलेश खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। घबरा कर आसपास के दुकानदारों को बुलाया ओर कार से कमलेश को उपचार के लिए मुंदी सीएचसी लाया गया जहाँ डॉ द्वारा उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया पर कमलेश ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कमलेश के बड़े भाई सुनिल गंगराड़े केदारनाथ यात्रा पर परिवार सहित गए हुए हैं। इस वजह से दुकान पर हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था।कमलेश अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गया है। इस घटना से नगर में मातम पसर गया जिसको भी घटना की जानकारी मिल रही है। वह अस्पताल पहुँच रहा है। इधर मामले की जानकारी लगते ही एएसआई केएन तिवारी आरक्षक नरेंद्र यादव अस्पताल पहुँचे। और मामले की जानकारी लेकर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना भेजा गया।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव