Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, त्योहार सादगी व सुरक्षा के साथ मनाने के निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mehbub Khan , Date: 24/02/2026 01:28:12 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mehbub Khan ,
  • Date:
  • 24/02/2026 01:28:12 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नानपुर आगामी त्योहारों को दृष्टि गत थाना नानपुर पर आसपास के प्रबुद्ध जन ग्राम कोतवार सहित नगर के गणमान्य जन, पत्रकारो के साथ स्थानीय थाना प्रभारी राजेश डावर की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नानपुर आगामी त्योहारों को दृष्टि गत थाना नानपुर पर आसपास के प्रबुद्ध जन ग्राम कोतवार सहित नगर के गणमान्य जन, पत्रकारो के साथ स्थानीय थाना प्रभारी राजेश डावर की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक मे विभिन्न ग्रामो से आये शांति समिति के सदस्यों से एवं नगर की जनता से रमजान, होलिका दहन, रंगपंचमी सहित भागोरिया पर्व को पर चर्चा कर सुझाव आमंत्रित किए गए!शांति समिति की बैठक मे थाना प्रभारी डावर ने सभी समाज जनों से आगामी त्यौहार सादगी व सदभावना से मनाने  की अपील की गई। थाना परिसर पर भागोरिया पर्व पर लगने वाले झूले चकरी का समय तीन बजे तक निर्धारित किया गया। साथ ही भारी वाहन के लिए शाम चार बजे पूर्व अन्य मार्गो से आवाजाही रहेगी। दो पहिया वाहन निर्धारित स्थान पर पार्क करने की समझाइस दी गई।

 

किसी भी धारधार हथियार पर प्रतिबन्ध रहेगा। पंचायत प्रशासन पानी सहित चुना लाइन डालने की बात कही!भागोरिया पर्व पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। थाना प्रभारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा की सोशल मिडिया पर आपतीजनक फोटो वीडियो डालने पर अपराध पंजीबद्ध किया जायगा। नगरवासियो ने थाना प्रभारी का ध्यान तेज रफ़्तार बाइकर्स व नाबालिक बच्चों की और आकर्षित किया जिस पर थाना प्रभारी ने आश्वत किया की हम प्रतिदिन पेट्रोलिंग कर उन पर कार्यवाही करेंगे। कोई बाइकर्स दादगिरी करता हैं तो हमें फोन करें। बैठक मे मुश्लिम समाज से सिराजुद्दीन पठान, अब्दुल अजीज शेख, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षिरसागर, पूर्व उपसरपंच जीतेन्द्र वाणी, डीम्पू राठौर, जीतेन्द्र वाणी पत्रकार, गोलू राठौर, मनीष जैन, ग्राम पटेल, चौकीदार, सहित पत्रकार व शांति समिति के सदस्य उपस्थिति थे। 


Featured News