Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना का संत सम्मेलन और भागवत कथा आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 24/02/2026 12:23:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 24/02/2026 12:23:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जयपुर गोगामेड़ी विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना द्वारा राजस्थान की पावन भूमि गोगामेड़ी में संतों की ऐतिहासिक बैठक एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जयपुर गोगामेड़ी विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना द्वारा राजस्थान की पावन भूमि गोगामेड़ी में संतों की ऐतिहासिक बैठक एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी सनातन जागरण अभियान का प्रारंभ माना जा रहा है। विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी (शामली) ने सभा को संबोधित करते हुए अत्यंत ओजस्वी शब्दों में कहा—“भारत की आत्मा उसकी सनातन संस्कृति में बसती है। जब तक हमारी संस्कृति सुरक्षित है, तब तक हमारा राष्ट्र अडिग और सशक्त रहेगा।” उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल धार्मिक अनुष्ठान करने की नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, चरित्र और राष्ट्रभक्ति की भावना को पुनः जागृत करने की है। उन्होंने आगे कहा- देशभर के सिद्ध पीठ धामों पर नियमित रूप से भागवत कथा, संत सम्मेलन और युवा जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को नशामुक्ति, संस्कार और सेवा के मार्ग से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन-प्रशासन से सहयोग लेकर धर्म और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक संगठित रूप दिया जाएगा। दीपक सैनी ने घोषणा की कि संगठन शीघ्र ही पूरे भारतवर्ष में संतों के आशीर्वाद से एक भव्य रथयात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन करेगा, जो विभिन्न राज्यों से होकर गुज़रेगी और महापुरुषों के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगी।


उन्होंने स्पष्ट कहा “यह भारत सनातन धर्म का था, है और रहेगा। हमारी संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जाएगी। धीरज भारतीय – राष्ट्रीय महासचिव का विस्तृत एवं जोशीला वक्तव्य, विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के धीरज भारतीय राष्ट्रीय महासचिव ने अपने संबोधन में संगठन की कार्ययोजना, विचारधारा और राष्ट्रव्यापी विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा—“सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, यह मानवता, सेवा, त्याग और राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है। हमारा संगठन गांव-गांव, शहर-शहर तक सनातन संस्कृति की ज्योति जलाने के लिए संकल्पित है।” उन्होंने आगे कहा- संगठन लगातार धर्म-कर्म, सेवा कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्रहित के कार्यों में जोड़ा जा रहा है। मातृशक्ति और संत समाज को संगठन के साथ जोड़कर एक राष्ट्रीय चेतना का निर्माण किया जा रहा है। आगामी समय में पूरे भारत में एक समन्वित धर्म जागरण अभियान चलाया जाएगा। धीरज भारतीय ने संत समाज का आह्वान करते हुए कहा—“जब संत, समाज और युवा एक साथ खड़े होते हैं, तब राष्ट्र की दिशा बदलती है। हमें केवल धर्म की रक्षा नहीं करनी, बल्कि धर्म के आदर्शों को जीवन में उतारना है।” उन्होंने यह भी कहा कि विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना आने वाले समय में शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य करेगी।


Featured News