Contact for Advertisement 9919916171



मध्य प्रदेश: रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 04/06/2026 11:21:46 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 04/06/2026 11:21:46 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुंदी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद एवं संत सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय, मुंदी के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं जल बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुंदी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद एवं संत सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय, मुंदी के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं जल बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली एवं पोस्टर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों और पोस्टरों के माध्यम से जल की महत्ता, जल संकट की चुनौतियों तथा जल संरक्षण के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने अपने चित्रों में यह संदेश दिया कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों की छतों पर गिरने वाले वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाने में योगदान दें। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार वर्षा जल संचयन की व्यवस्था अपनाए तो जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर साल्वे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से जल बचाने की आदत विकसित करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रोफेसर श्रीमती प्रियंका सोलंकी ने भी विद्यार्थियों को जल के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। नगर परिषद की ओर से उपस्थित शुभम चौहान एवं प्रदीप कनासे ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा समाज में जल संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उपस्थित लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Featured News