Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: आम आदमी पार्टी को मिली नई कमान, नदीम खान बने जिला अध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/06/2026 11:25:29 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/06/2026 11:25:29 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपने पैर जमाना प्रारंभ कर दिया है।

विस्तार

राजस्थान: देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपने पैर जमाना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में  आप के राजस्थान प्रभारी श्री धीरज टोकस ने कई जिलों के पदाधिकारीयों की घोषणाएं की है जिसमे आम आदमी पार्टी के टोंक जिला अध्यक्ष पद के रूप में श्री नदीम खान को पदभार सौंपा गया है। नदीम खान टोंक में पूर्व से ही मुख्य समाज सेवी के रूप में सक्रिय रहे हैं तथा आप के प्रति उनकी निष्ठा   कर्तव्य को मध्य नजर रखते हुए उनकी नियुक्ति टोंक जिला अध्यक्ष के रूप में की गई है।  नदीम खान पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं में खुशी के लिए दौड़ गई और सभी कार्यकर्ताओं ने नदीम खान को माला साफा पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वही प्रेस वार्ता में नवयुक्त अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी का आगाज है आप आम जनता की पार्टी है हम सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर आम जनता के हितो में कार्य करेंगे और इस बार टोंक में होने वाले आगामी निकाय चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से भाग लेगी।


Featured News