-
☰
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के आरोप, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज सीएचसी की बदहाली और आयुष्मान योजना के नाम पर बिना इलाज फर्जी कागज तैयार कर धनराशि हड़पने की शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज सीएचसी की बदहाली और आयुष्मान योजना के नाम पर बिना इलाज फर्जी कागज तैयार कर धनराशि हड़पने की शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। महोलिया निवासी मनोज कुमार ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है। आरोप है कि मियागंज सीएचसी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी मामले की शिकायत सीएमओ और अपर महानिदेशक लखनऊ से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनोज का आरोप है कि सीएचसी में आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार के साथ शासन से उपलब्ध कराई गई धनराशि में भी घोटाला किया जा रहा है। सीएचसी की व्यवस्थाओं के नाम पर शासन से आने वाली धनराशि का खर्च केवल कागजों पर दिखा दिया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि सीएचसी के वार्ड में न तो बेड पर चादर रहती हैं और न ही पंखे चलते हैं। साफ-सफाई के नाम पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। शिकायतकर्ता ने आयुष्मान योजना व शासन से उपलब्ध कराई धनराशि के व्यय संबंधी अभिलेखों की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. जेआर सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार और डीडीएम सुधांशु शेखर की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़