Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर के खिलाफ किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 04/06/2026 11:34:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 04/06/2026 11:34:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना दादरी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच की पहचान, यौन अपराधों से सुरक्षा, घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनी अधिकारों और बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 112, 1098 और 181 की उपयोगिता बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना को मजबूत करना रहा।


Featured News