Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/02/2026 06:09:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/02/2026 06:09:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गैपुरा पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी की शुरुआत विजयपुर पुरानी बाजार स्थित

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गैपुरा पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी की शुरुआत विजयपुर पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से की गई, जिसके बाद पूरे विजयपुर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से पुरानी बाजार एवं नई

 बाजार का भ्रमण किया गया। साथ ही विजयपुर की मुस्लिम बस्ती में छिपहटी, दुधिया तथा राजा विजयपुर के फाटक क्षेत्र से होते हुए नई बाजार तक निगरानी की गई। इस दौरान विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश राय, गैपुरा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र राय सहित गैपुरा पुलिस प्रशासन के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।