Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 09/05/2026 05:11:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 09/05/2026 05:11:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: महिला अधिकारिता विभाग व शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र, पुलिस थाना पीपलू के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी एवं संस्था सचिव डॉ शिवजीराम यादव के नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर ग्राम पंचायत झिराना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, एवं आँगनबाड़ी केन्द्र सोहेला में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: महिला अधिकारिता विभाग व शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र, पुलिस थाना पीपलू के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी एवं संस्था सचिव डॉ शिवजीराम यादव के नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर ग्राम पंचायत झिराना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, एवं आँगनबाड़ी केन्द्र सोहेला में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक परामर्शदाता अरुणा शर्मा, व विधि परामर्शदाता दिलखुश शर्मा ने महिलाओं को महिला सुरक्षा सलाह केंद्र (MSSK), सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, कानूनी सहायता, परामर्श सेवाएं एवं सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद टीम ने झिराना थाना पहुंचकर एएसआई सुखपाल जाट से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा सलाह केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को पीपलू स्थित केंद्र पर भेजने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सहायता एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा। इस दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,  आशासहयोगनी एवं 40 से अधिक महिलाएँ उपस्थित रही।