Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: घाड़ पुलिया मरम्मत में देरी से ग्रामीणों में देखने को मिला आक्रोश, मानसून से पहले खतरे की जताई आशंका

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 09/05/2026 05:00:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 09/05/2026 05:00:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक दूनी-नगरफोर्ट मार्ग 34 ए पर घाड़ पेट्रोल पंप के पास पिछले वर्ष बारिश में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की अब तक मरम्मत नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक दूनी-नगरफोर्ट मार्ग 34 ए पर घाड़ पेट्रोल पंप के पास पिछले वर्ष बारिश में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की अब तक मरम्मत नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मानसून नजदीक आने के साथ ही यहां दुर्घटना और मार्ग अवरुद्ध होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सड़क हाईवे की महत्वपूर्ण लिंक रोड होने के कारण दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले साल बारिश में सड़क और पुलिया बह जाने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग PWD ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है।

सुरक्षा के नाम पर पुलिया के आसपास केवल झाड़ियां लगाकर खानापूर्ति की गई है, जिससे मार्ग और अधिक संकरा हो गया है। ऐसे में दो बड़े वाहन आमने-सामने आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुरानी छोटी पुलिया के किनारे पाइप डालकर अस्थायी सड़क बना दी गई, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इससे बरसात में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने यहां बड़ी और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है ताकि बारिश के दौरान पानी का बहाव सुचारु रूप से हो सके और आवागमन सुरक्षित रह सके। इस मामले पर PWD के कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह गुर्जर ने बताया कि ठेकेदार वर्तमान में गैरोली-मुगलाना रोड के कार्य में व्यस्त है। वहां का काम पूरा होते ही लगभग 15 दिन के भीतर इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, मानसून से पहले काम पूरा होगा या नहीं, जिसको  लेकर ग्रामीणों में अब भी चिंता बनी हुई है।