-
☰
राजस्थान: मातृ दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ आयोजित होगा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक मातृ दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा टोंक के राजयोग भवन में मातृ स्वरूप: ममता से महाशक्ति तक विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
राजस्थान: टोंक मातृ दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा टोंक के राजयोग भवन में मातृ स्वरूप: ममता से महाशक्ति तक विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 10 मई को प्रातः दस बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मातृ शक्ति के त्याग, प्रेम, सहनशीलता एवं दिव्य स्वरूप को सम्मानित करते हुए समाज में नारी शक्ति के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान को उजागर करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रवचन, विशेष अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन, मातृ शक्ति सम्मान तथा राजयोग मेडिटेशन अनुभव जैसे विशेष आकर्षण कार्यक्रम रहेंगे। यह कार्यक्रम माताओं एवं बहनों के लिए आत्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और सम्मान का एक विशेष अवसर बनेगा। दीदी ने सभी माताओं, बहनों से इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव करने का आग्रह किया।